WhatsApp Icon

एक बेटी का पिता होने के बावजूद दूसरी युवती को लेकर हुआ चम्पत, पुलिस से मदद की गोहार

Sharing Is Caring:

 

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से विवाहित युवक द्वारा युवती को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।


घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे की है। आरोप है कि धर्मवीर नामक युवक, जो पहले से शादीशुदा है और एक पुत्री का पिता भी है, वो एक युवती को भगा ले गया। पीड़ित पिता ने बताया कि धर्मवीर अपनी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता है और इससे पहले भी युवती को बहला फुसला कर भगा ले गया था। उस समय उसकी पत्नी के अनुरोध और दोबारा गलती न करने के आश्वासन पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी।पिता ने आरोप लगाया कि इस बार भी धर्मवीर को दौलताबाद भियांव निवासी राजेश यादव का सहयोग मिला। राजेश यादव युवती को अक्सर धर्मवीर से मिलवाने ले जाता था और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता था। पीड़ित का कहना है कि बीती रात राजेश यादव अपनी गाड़ी से युवती को अकबरपुर तक छोड़ने भी गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से बेटी को बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवती को वन स्टाफ सेंटर भेज दिया गया तथा युवक के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबर

संरक्षित नीलगाय का अवैध शिकार, नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की जयंती, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

बुजुर्ग विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.