WhatsApp Icon

ईद से पहले प्रशासन का कड़ा फैसला: टाण्डा नगर में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर में लगातार बढ़ते जाम और ट्रैफिक अव्यवस्था पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त कदम उठा दिया है। ईद पर्व के मद्देनज़र नगर क्षेत्र में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस निर्णय से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने में मदद मिलेगी और त्योहार के दौरान लोगों को जाम से राहत मिल सकेगी।


क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 09 बजे के बाद टाण्डा नगर में किसी भी प्राइवेट बस को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। हालांकि छात्रों की सुविधा को देखते हुए स्कूली बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। सूचना न्यूज़ की इस खबर का प्रशासन ने संज्ञान लेकर किया बड़ा फैसला-इस को टच कर ख़बर पढ़ें।
उन्होंने बताया कि ईद पर्व तक यह प्रतिबंध रात्रि 01 बजे तक प्रभावी रहेगा, ताकि बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच जाम की समस्या पर नियंत्रण रखा जा सके। वहीं ईद के बाद यह व्यवस्था नियमित रूप से लागू रहेगी, जिसके तहत सुबह 09 बजे से रात्रि 09 बजे तक प्राइवेट बसों के नगर में प्रवेश पर रोक रहेगी।
प्रशासन को उम्मीद है कि इस फैसले से टाण्डा नगर में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या पर काफी हद तक लगाम लगेगी। बताते चलेंकि बसों का डाइवर्जन अलीगंज धुरियहिया, कशमरिया तिराहा व मोहनगंज मुबारकपुर स किया गया है। वहीं प्रशासन के इस निर्णय का स्थानीय संभ्रांत नागरिकों और व्यापारियों ने स्वागत किया है और इसे शहर के हित में उठाया गया कदम बताया है।

अन्य खबर

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 28 हजार की ठगी, पुलिस ने लौटाए 22,254 रुपये

error: Content is protected !!