WhatsApp Icon

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 28 हजार की ठगी, पुलिस ने लौटाए 22,254 रुपये

Sharing Is Caring:

साइबर ठगों के जाल में फंसी महिला को मिली बड़ी राहत, कटका पुलिस की तत्परता से खाते में वापस आई ठगी की रकम

अम्बेडकरनगर। डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर साइबर ठगों ने महिला के खाते से करीब 28 हजार रुपये उड़ा लिए, लेकिन कटका पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने ठगों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने तकनीकी मदद से ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया और पीड़िता को 22,254 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की।

मामला कटका थाना क्षेत्र के सेमरा रफीगंज गांव का है। गांव निवासी पुष्पा निषाद को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर अपने जाल में फंसाया और उनके खाते से करीब 28 हजार रुपये की रकम ठग ली। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़िता ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई।

शिकायत मिलते ही कटका पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने तकनीकी सहायता से ठगी की रकम को संबंधित खाते में होल्ड कराया। पुलिस की कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि 3 सितंबर को पीड़िता के 22,254 रुपये वापस करा दिए गए।

रकम वापस मिलते ही पीड़िता के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

पुलिस ने लोगों को चेताया है कि किसी अनजान व्यक्ति के फोन पर बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। पुलिस ने यह भी अपील की कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया जा सके।

अन्य खबर

बिजली उपभोक्ताओं के लिए विभाग का बड़ा फैसला! अब मिलेगी ऐसी सुविधा, जिसकी शायद नहीं थी उम्मीद!

गल्ला मंडी में पुलिस की कथित पिटाई का मामला गरमाया, पीड़ित पहुंचा मुख्यमंत्री पोर्टल! सीओ ने शुरू की जांच

मदरसे में मौलाना ने छात्र से कराई सिर की मालिश! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, अल्पसंख्यक विभाग ने लिया संज्ञान; जांच के आदेश

error: Content is protected !!