WhatsApp Icon

कलेक्ट्रेट के पास लावारिस मिली नीले रंग की स्कूटी, बैग में लाखों के जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकर प्रतिमा के सामने सुबह पार्क की गई थी UP 45 AU 9284 नंबर की स्कूटी; कागजात से हुई महिला की पहचान, परिजनों ने सकुशल घर पहुंचने की दी जानकारी

अम्बेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के पास अम्बेडकर प्रतिमा के सामने लावारिस हालत में खड़ी मिली नीले रंग की स्कूटी ने पुलिस और खुफिया विभाग को सकते में डाल दिया। स्कूटी का नंबर UP 45 AU 9284 बताया जा रहा है। तलाशी लेने पर उसमें रखा बैग देखकर मामला और गंभीर हो गया। बैग में लाखों रुपये कीमत के जेवरात के साथ बैंक तथा शिक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए।

पूरी वीडियों फेसबुक पर देखने के लिए इसे @ टच करें..

खुफिया विभाग की सतर्कता के बाद सूचना अकबरपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्कूटी और उसमें रखा बैग कब्जे में लिया। बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर स्कूटी की पहचान दीक्षा पत्नी अनिल जायसवाल, निवासी ग्राम चितवई, थाना इब्राहिमपुर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दीक्षा का मायका मीरानपुर, अकबरपुर में है।

पुलिस के मुताबिक, दीक्षा ने सुबह कलेक्ट्रेट के पास अम्बेडकर प्रतिमा के सामने स्कूटी पार्क की थी। इसके बाद स्कूटी वहीं खड़ी रह गई। काफी देर तक स्कूटी के आसपास कोई नजर नहीं आया तो मामला संदिग्ध लगा और जांच शुरू की गई। स्कूटी में जेवरात से भरा बैग मिलने के बाद पुलिस ने दस्तावेजों के जरिए महिला और उसके परिजनों तक पहुंचने का प्रयास किया।

इंस्ट्राग्राम पर इस खबर की वीडियों देखने के लिए इसे 🎁 टच करें..

अकबरपुर कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि स्कूटी, जेवरात और महत्वपूर्ण कागजात को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों की ओर से बताया गया है कि दीक्षा सकुशल घर पहुंच गई हैं। परिजनों ने उनके मानसिक उपचार चलने की बात भी बताई है।

अब पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है कि लाखों के जेवरात और जरूरी दस्तावेजों से भरी UP 45 AU 9284 नंबर की स्कूटी कलेक्ट्रेट परिसर के पास लावारिस हालत में क्यों छूटी और महिला वहां से किन परिस्थितियों में चली गई। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

अन्य खबर

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

पिता ने बेटे के कंधों पर सजाए स्टार तो गर्व से चौड़ा हुआ सीना! जीवन प्रकाश तिवारी बने एनसीसी सेकंड ऑफिसर, जलालपुर में खुशी की लहर

हंसवर पुलिस का बड़ा एक्शन! 715 ग्राम स्मैक-हेरोइन के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, पांच-पांच मुकदमों का आपराधिक इतिहास

error: Content is protected !!