WhatsApp Icon

सड़क जाम पर पुलिस का कड़ा एक्शन: एक तरफ 112 व दूसरी तरफ सैकड़ों ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद हुए प्रदर्शन और मार्ग जाम के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। राजेसुल्तानपुर पुलिस ने सड़क जाम कर हंगामा करने के आरोप में 25 नामजद समेत करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


बताया जा रहा है कि दरोगा भर्ती परीक्षा देने जा रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सिरसिया–ओझानगर मार्ग पर सड़क जाम कर दिया था। गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए काफी देर तक हंगामा किया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान सरकारी कार्य में बाधा, सड़क जाम कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने जैसे आरोपों के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
दूसरी ओर, हादसे के मूल मामले में भी कार्रवाई की गई है। बाइक को टक्कर मारने के आरोप में डायल 112 की पुलिस गाड़ी के खिलाफ अज्ञात के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है, ताकि घटना की निष्पक्ष जांच की जा सके।
गौरतलब है कि हादसे में दरोगा भर्ती परीक्षार्थी नितिन कन्नौजिया (22) निवासी भदया, थाना राजेसुल्तानपुर और मुकुल प्रजापति (21) निवासी देवारा जदीद, थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ की मौत हो गई थी। दोनों युवक बाइक संख्या UP 50 CU 2578 से परीक्षा देने जा रहे थे।
घटना के बाद जहां एक ओर दो परिवारों में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामला और चर्चा का विषय बन गया है।

अन्य खबर

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 28 हजार की ठगी, पुलिस ने लौटाए 22,254 रुपये

error: Content is protected !!