WhatsApp Icon

बुजुर्ग विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर जबरन दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में जैतपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विदित हो कि बीते 11 मार्च को जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लगभग 70 वर्षीय महिला घर से कुछ दूरी पर नदी किनारे बकरी चरा रही थी।

इसी दौरान थाना क्षेत्र के पखरपुर निवासी पिंटू पुत्र मुन्नी लाल ने महिला को अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पिटाई भी की तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने जैतपुर थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मारपीट, धमकी और दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में जैतपुर थानाध्यक्ष थीरेंद्र आजाद, कांस्टेबल सुनील, कांस्टेबल रामेश्वर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

अन्य खबर

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 28 हजार की ठगी, पुलिस ने लौटाए 22,254 रुपये

error: Content is protected !!