WhatsApp Icon

पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की जयंती, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को जलालपुर क्षेत्र की मालीपुर रोड स्थित एक मैरिज हॉल में मान्यवर कांशीराम की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए तथा कांशीराम के विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने दलित, पिछड़े और वंचित समाज को सामाजिक व राजनीतिक रूप से जागरूक कर उन्हें मुख्यधारा की राजनीति में सक्रिय भागीदारी दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम के विचार आज भी सामाजिक न्याय की राजनीति को दिशा देने का काम कर रहे हैं और पीडीए की अवधारणा उसी विचारधारा को मजबूत करने का माध्यम है।

पूर्व लोकसभा उम्मीदवार क़मर हयात अंसारी ने कहा कि कांशीराम ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आवाज देने का कार्य किया। उनके द्वारा शुरू किया गया सामाजिक चेतना का आंदोलन आज भी लाखों लोगों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।

पूर्व विधायक सुभाष राय ने कहा कि कांशीराम ने दलितों, पिछड़ों और शोषित वर्गों को संगठित कर उन्हें राजनीतिक शक्ति बनाने का काम किया। आज आवश्यकता है कि उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक समानता और भाईचारे को और मजबूत किया जाए।

जिला पंचायत सदस्य आलोक सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम ने समाज के कमजोर वर्गों को शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पीडीए की अवधारणा भी वंचित वर्गों को एकजुट कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता दद्दू यादव ने कहा कि कांशीराम का जीवन सामाजिक न्याय और समान अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज के वंचित वर्गों के लिए मार्गदर्शक हैं और हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. राजेश सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जिलाउपाध्यक्ष पप्पू वर्मा, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, कुंडली गौतम, प्रदेश महासचिव अनिसुर रहमान, सपा युवा नेता सिद्धार्थ मिश्रा, संदीप वर्मा, किरदार मेहंदी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.