अम्बेडकरनगर: हंसवर थानाक्षेत्र के मुंडेरा रसूलपुर गाँव में इल्म, अदब और दीन की रोशनी से सराबोर होने जा रही ऐतिहासिक “जमाल तैयबा कॉन्फ्रेंस” को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। 18 मई रविवार अर्थात आज रात में मदरसा अहले सुन्नत दारुल कुरआन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस भव्य कॉन्फ्रेंस में देश के नामचीन उलेमा-ए-किराम, मुफक्किर, शायर और नातख्वां शिरकत करेंगे।
अल्लामा मौलाना सैय्यद अनीस अशरफ की सरपरस्ती में आयोजित कॉन्फ्रेंस की सदारत मशहूर मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ किछौछवी करेंगे। कार्यक्रम में विशेष तौर पर हजरत अल्लामा मुफ्ती मोहम्मद अशरफ मिस्बाही, मौलाना अज़हर कादरी, मोहम्मद रज़ा कादरी समेत कई बड़े इस्लामिक विद्वान मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में तकरीरों के जरिए कौम की बेहतरी, शिक्षा, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम दिया जाएगा। वहीं नातिया महफिल में मशहूर नातख्वां अपनी आवाज़ से माहौल को रूहानी रंग में रंग देंगे।
आयोजकों के अनुसार कॉन्फ्रेंस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दूर-दराज़ इलाकों से आने वाले मेहमानों और अकीदतमंदों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर इल्मी और रूहानी महफिल से फायदा उठाने की अपील की है।




