WhatsApp Icon

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगामी पर्वों और संवेदनशील माहौल को देखते हुए जिले की पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने रविवार देर शाम टाण्डा कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कप्तान की मौजूदगी से बाजारों और प्रमुख चौराहों पर हलचल तेज रही, जबकि पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी।

पैदल मार्च के दौरान एसपी ने आमजन से सीधे संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और साफ संदेश दिया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा जाए।

मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी ताबड़ शुभम कुमार, कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी और अलीगंज थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।

पुलिस कप्तान की इस सख्त सक्रियता को आगामी पर्वों से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन का बड़ा संदेश माना जा रहा है।

अन्य खबर

सड़कों पर घूम रहे निराश्रित स्वानों पर प्रशासन सख्त, हर महीने चलेगा पकड़ने और टीकाकरण का अभियान!

रातभर सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, राम-भरत मिलन के साथ संपन्न हुआ बसखारी का ऐतिहासिक आयोजन, मजनू पिजड़ा की रही चर्चा

लखनऊ में छिपा बैठा था टाण्डा का ₹50 हजार का इनामी, पुलिस ने घर से दबोचा

error: Content is protected !!