WhatsApp Icon

जो राम का नहीं वो हमारे किसी काम का नहीं : मुख्यमंत्री

Sharing Is Caring:

ये नया भारत है, छेड़ता नहीं लेकिन कोई छेड़ता है तो छोड़ता नहीं : मुख्यमंत्री

समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाने वाले लोग हैं : मुख्यमंत्री

अम्बेडकरनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 277 कटेहरी विधान सभा उप चुनाव के भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के समर्थन में कटेहरी विधान सभा क्षेत्र के डाड़ी महमूदपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव की जयंती पर उपस्थित जन समूह को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और गरीब कल्याण के लिए भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इंडी गठबंधन देश और महिलाओं की सुरक्षा के लिए घातक है। कहा कि कांग्रेस सरकार में पाकिस्तान की आतंकी घटनाओं में जवान शहीद होते थे। भाजपा सरकार सीमा की सुरक्षा और जवानों के जान हिफाजत एवं सम्मान के लिए सजग है। भाजपा सरकार ने धारा 370 को समाप्त किया तो कांग्रेस पार्टी दोबारा लागू करने की बात कर रही है। भाजपा देश से आतंकवाद, नक्सलवाद समाप्त कर देश को विकसित राष्ट्र बना रही है। सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि निषाद की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले के साथ सपा खड़ी है। समाज वादी पार्टी ने अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलवाई।भाजपा ने अयोध्या में भगवान राम की जन्म स्थली पर भव्य मंदिर निर्माण कराकर हिंदू आस्था की सम्मान दिया। कहा कि जो भगवान राम के प्रति श्रद्धावान नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं।कहा कि राजभर समाज को सम्मान देते हुए महाराजा सुहेल देव का भव्य स्मारक बनवाया। भाजपा ने निषाद समाज को सम्मान देते हुए श्रृंगेरपुर में भगवान राम के साथ निषाद राज की भव्य प्रतिमा लगवाया है। कहा कि कटेहरी विधान सभा क्षेत्र में धर्म का राज कायम करने के लिए धर्म राज निषाद को भारी मतों से जीत दिलाने का आवाहन विशाल जन समूह से किया। कहा कि युवाओं को रोजगार,महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान दिलाते हुए हर गरीब को घर,स्वावलंबन और समृद्धिशाली बनाने के लिए भाजपा सरकार कृत संकल्पित है।समाजवादी और कांग्रेस पार्टी जनता को गुमराह करती है। सपा व्यापारी और बेटी की सुरक्षा के लिए खतरा है। डाक्टर लोहिया और आचार्य नरेंद्रदेव की समाजवादी विचार धारा से भटक चुकी है। सभा का संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की डाड़ी महमूदपुर में सम्पन्न हुई सभा को मुख्य रूप से विधान सभा प्रत्याशी धर्म राज निषाद,जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,मत्स्य विभाग मंत्री संजय निषाद,पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर,आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु,प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह,प्रदेश महामंत्री संजय राय,क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पाण्डेय,पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,सुधा वर्मा,डॉ राना रणधीर सिंह,अजीत सिंह,पूर्व विधायक संजू देवी,डॉ राना रणधीर सिंह, चंद्रिका प्रसाद,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने संबोधित किया।
संजू देवी,राजन शुक्ला,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,ओमकार गुप्ता,विद्यावती राजभर, डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रमेश चंद्र गुप्ता,सुभाषपा जिलाध्यक्ष जग लाल राजभर,अपना दल अध्यक्ष फूल चंद पटेल,रिंकल सिंह,जय राम विमल,अनिल वर्मा मौसम,मनोज त्रिवेदी, संजय सिंह,राम किशोर राजभर,डॉ विनोद कुमार,जावेद मलिक,विजय विश्वकर्मा,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा, सुनील पासवान,इंद्रेश निषाद,अमरजीत मौर्य,सुभाष वर्मा,दिलीप तिवारी,कुलदीप सिंह,आनंद श्रीवास्तव आदि भी शामिल रहे।

अन्य खबर

विश्व हिन्दू परिषद की जिला योजना बैठक संपन्न

🔴 सरकारी अस्पताल से निजी नर्सिंग होम तक ‘रिफर’ का खेल? जलालपुर सीएचसी की महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप

एनटीपीसी टांडा की बड़ी पहल: मेगा नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ, सैकड़ों गरीबों को मिलेगा मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.