WhatsApp Icon

रविवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान दिवस, 06 मार्च तक दावे-आपत्तियां

Sharing Is Caring:

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण-2026 के तहत दावे और आपत्तियां 06 मार्च तक प्राप्त की जाएंगी। इसी क्रम में 22 फरवरी (रविवार) को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है।


इस दिन सभी मतदेय स्थलों/मतदान केंद्रों पर बीएलओ पूर्वाह्न 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। मतदाता अपने नाम और विवरण की जांच कर त्रुटि होने पर फार्म-8 भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा कर सकते हैं। वहीं, 18-19 आयु वर्ग के नए मतदाता या जिनका नाम अभी तक दर्ज नहीं है, वे फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्वाचन आयोग के ECINET, Voter Helpline App और वेबसाइट voters.eci.gov.in की सुविधा उपलब्ध है। जानकारी या शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
जनसामान्य एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि 22 फरवरी को अपने-अपने मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन करें और अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

अन्य खबर

टाण्डा में मुराद अली ने किया AIMIM मुख्य कार्यालय का उद्घाटन, गुलाम दस्तगीर के जोशीले संबोधन से गूंजा क्षेत्र

🔥 चीखें, धमाका और तबाही: देखते ही देखते राख हो गए 4 घर, जिंदा जल गई भैंसें

पुलिस भर्ती परीक्षा में दिखी प्रशासन की मुस्तैदी, डीएम-एसपी ने संभाली कमान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.