WhatsApp Icon

अधिवक्ता कल्याण समिति के द्विवर्षीय चुनाव में आनंद प्रताप सिंह अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा सचिव निर्वाचित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। अधिवक्ता कल्याण समिति के द्विवर्षीय चुनाव/उपनिर्वाचन वर्ष 2026–2028 के लिए अध्यक्ष व सचिव पद की मतगणना परिणाम सूची जारी कर दी गई। घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर आनंद प्रताप सिंह विजयी घोषित किए गए, जबकि सचिव पद पर धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने जीत दर्ज की।

निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में संपन्न मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए आनंद प्रताप सिंह को 6 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी आनंद कुमार द्विवेदी को 5 मत मिले। इसी प्रकार सचिव पद पर धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को 6 मत प्राप्त हुए और उनके प्रतिद्वंदी अंकित कुमार पाण्डेय को 5 मत हासिल हुए।

बताते चलें कि अधिवक्ता कल्याण समिति में अध्यक्ष, सचिव सहित कुल 09 कार्यकारिणी सदस्य होते हैं। समिति में कुल 1047 सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से 979 अधिवक्ताओं ने गत 18 फरवरी को 09 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतदान किया था, जबकि 68 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया था।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह एवं सचिव धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संगठन को सशक्त बनाने तथा अधिवक्ता कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों एवं अधिवक्ताओं का शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

अन्य खबर

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.