WhatsApp Icon

विश्व हिन्दू परिषद की जिला योजना बैठक संपन्न

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विश्व हिन्दू परिषद की जिला योजना बैठक 22 फरवरी को जिला पंचायत सभागार में दो सत्रों में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष हृदय मणि मिश्रा, प्रान्त सहमंत्री विवेक सिंह एवं प्रान्त सत्संग प्रमुख श्याम बाबू गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक का संचालन जिला मंत्री विकास मौर्य ने किया तथा मंचासीन पदाधिकारियों का परिचय कराया।


प्रथम सत्र में प्रान्त सहमंत्री विवेक सिंह ने संगठन की स्थापना, उद्देश्य, कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों, विशेषकर रामजन्मोत्सव, अंबेडकर जयंती एवं अन्य आयोजनों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
इसके पश्चात प्रान्त सत्संग प्रमुख श्याम बाबू गुप्ता ने संगठन के विविध आयामों एवं कार्यक्रमों को पूर्ण निष्ठा के साथ संपन्न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संगठन का कार्य ईश्वरीय कार्य है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्व का निर्वहन निस्वार्थ भाव से करना चाहिए।
बैठक में केंद्र द्वारा पारित दो प्रस्ताव— मंदिरों की धनराशि एवं चल-अचल संपत्ति का उपयोग हिंदू समाज के हित में किए जाने तथा धार्मिक अल्पसंख्यक की योग्य एवं तार्किक परिभाषा निर्धारित किए जाने—को जिला सहमंत्री संजय एवं प्रदीप द्वारा पढ़कर सुनाया गया।
द्वितीय सत्र में विभिन्न प्रखंडों से पूर्व आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर जिला मंत्री ने अकबरपुर नगर संयोजक राकेश सिंह को जिला सहसंयोजक तथा अकबरपुर नगर सहमंत्री को नगर मंत्री के दायित्व की घोषणा की।
समापन अवसर पर जिला अध्यक्ष हृदय मणि मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं से निष्ठापूर्वक दायित्व निर्वहन करने, सभी आयामों एवं खंडों को टोलीबद्ध कर पूर्ण करने तथा प्रतिदिन कुछ समय संगठन कार्य हेतु समर्पित करने का आह्वान किया। इसी के साथ बैठक के समापन की घोषणा की गई।
बैठक में जिला संगठन मंत्री अखिल, जिला समरसता प्रमुख रवि भारती, जिला विधिक प्रमुख अशोक सिंह, सह विधिक प्रमुख मानस पटेल, विशेष संपर्क प्रमुख आशीष, नैतिक शिक्षा प्रमुख अर्जुन आचार्य, मातृशक्ति सहसंयोजिका सीमा, मीरा पांडे, सह समरसता प्रमुख भूपेंद्र सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, मंत्री, संयोजक एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!