WhatsApp Icon

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर में होली पर्व को लेकर होली जुलूस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पंचांग के अनुसार कार्यक्रम की तिथियों और समय का निर्धारण किया गया। बैठक का आयोजन रविवार देर शाम श्री झारखण्ड महादेव मंदिर, छज्जापुर टांडा में किया गया।

बैठक में धार्मिक पंचांग को ध्यान में रख कर निर्णय लिया गया कि होली जुलूस 4 मार्च को प्रातः 10 बजे श्री झारखण्ड महादेव मंदिर, छज्जापुर टांडा से निकाला जाएगा, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पारंपरिक रूप से संपन्न होगा। वहीं होलिका दहन 02 मार्च की रात्रि 01 बजे से 02 बजे के मध्य वैदिक विधि-विधान के साथ किया जाएगा। 03 मार्च को चंद्रग्रहण आदि के कारण होली पर्व 04 मार्च को मनाया जाएगा।
बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भव्य तरीके से मनाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार को सफल बनाएं।
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष रामजीत साहू, महामंत्री दिनेश मौर्य, घिसियावन मौर्य, अजय श्रीवास्तव, रघुनाथ यादव, राकेश सोनकर, गिरिराज मद्धेशिया, अनुराग जायसवाल, जंग बहादुर कन्नौजिया, शंभूनाथ शर्मा, दिलीप मांझी, दीपक केडिया, अखिल कपूर, नीरज अग्रवाल, पल्लू चौरसिया, रमेश गुप्ता, शैलेश यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य खबर

🔥 चीखें, धमाका और तबाही: देखते ही देखते राख हो गए 4 घर, जिंदा जल गई भैंसें

पुलिस भर्ती परीक्षा में दिखी प्रशासन की मुस्तैदी, डीएम-एसपी ने संभाली कमान

मेंथा प्लांट में धमाका: टंकी फटने से तीन झुलसे, दो की हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.