अम्बेडकरनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त करते हुए एनटीपीसी टांडा ने अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत 23 फरवरी सोमवार को मेगा नेत्र जांच एवं निःशुल्क मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा ने किया। इस अवसर पर गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा भी उपस्थित रहीं।
दो दिवसीय नेत्र जांच शिविर 23 एवं 24 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। शिविर में चयनित मरीजों की 25 से 27 फरवरी तक निःशुल्क मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकरनगर में की जाएगी।इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें इस पहल का मुख्य उद्देश्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क जांच, समय पर रोग की पहचान और उच्च गुणवत्ता वाली शल्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
शिविर के प्रथम दिन ही 150 मरीजों ने पंजीकरण कराकर इस स्वास्थ्य अभियान के प्रति अपना विश्वास जताया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी से स्पष्ट है कि क्षेत्र में इस तरह की स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अम्बेडकरनगर डॉ. संजय सैवाल, महाप्रबंधक (प्रचालन) एच.के. सेठी, महाप्रबंधक (सतर्कता) एस.सी. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनटीपीसी टांडा डॉ. मनीषा पांडे, अपर महाप्रबंधक (अनुरक्षण) प्रमोद गोयल तथा अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
इस प्रभावी पहल के माध्यम से एनटीपीसी टांडा ने न केवल रोके जा सकने वाले अंधत्व की रोकथाम की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाया है, बल्कि ग्रामीण अंचल के जरूरतमंदों को नई रोशनी देने का कार्य भी किया है। संस्था की यह पहल समावेशी विकास और सामुदायिक उत्थान के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।