WhatsApp Icon

संत गाडगे जयंती पर बसपा की विचार गोष्ठी आयोजित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में संत गाडगे जयंती के अवसर पर पूर्वांचल कार्यालय, अकबरपुर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज के जीवन और उनके समाज सुधार संबंधी कार्यों पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि अयोध्या मंडल के प्रभारी एवं सदस्य जिला पंचायत अरविंद गौतम ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने समाज से कुरीतियों को दूर करने, स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन कार्य किया। उन्होंने बताया कि महाराज ने महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय एवं छात्रावासों का निर्माण कराया। यह निर्माण उन्होंने भीख मांगकर कराया, किंतु अपने लिए कभी कोई आवास नहीं बनवाया। वे जीवनभर धर्मशालाओं के बरामदे या वृक्षों के नीचे रहकर समाज सेवा में लगे रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका संदेश था कि “एक रोटी कम खाओ, लेकिन अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाओ।”

विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए अम्बेडकरनगर के प्रभारी डॉ. दयाराम राजभर ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा और मानवता ही धर्म है। उन्होंने कहा कि जब भी समाज में सकारात्मक बदलाव की चर्चा होती है, तो राष्ट्रसंत गाडगे बाबा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। एक हाथ में झाड़ू और दूसरे में समाज सुधार का संकल्प लेकर उन्होंने जो मार्ग दिखाया, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कर्मप्रधान जीवन का संदेश दिया और बिना किसी आडंबर के सैकड़ों धर्मशालाएं, विद्यालय एवं अस्पताल स्थापित कराए।

कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष सुनील सावंत ने किया। इस अवसर पर जिला महासचिव रोहित प्रजापति, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र भारती, आज्ञाराम प्रधान, अंकित वर्मा, राहुल पाल, विजय एडवोकेट, मोहम्मद आफताब आलम, संदेश भारती, अलाउद्दीन, सचिंद्र वर्मा, रिंकू त्रिपाठी, विनायक निषाद, राम लखन विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!