अम्बेडकरनगर: टांडा कोतवाली क्षेत्र के थिरुआ पुल के पास नदी किनारे स्थित शिव मंदिर के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना से हड़कम्प मच गया।
सूचना पर तत्काल पहुंची टांडा कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किया लेकिन पहचान न होने पर शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी हाउस भेज दिया। प्रथम दृष्टया मृतक विक्षिप्त व नशेड़ी प्रतीत हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है तथा टांडा कोतवाली पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में लग गई है।अज्ञात लावारिश युवक का मिला शव – शिनाख़्त कराने में जुटी टांडा पुलिस





