WhatsApp Icon

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नेवरी बाजार स्थित आलापुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को AIMIM का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण किया, वहीं नव-नियुक्त पदाधिकारियों को मंच से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मुराद अली, जिला अध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी, यूथ अध्यक्ष सलिम अंसारी, जिला महासचिव नबी अहमद सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी एहतेशाम, मोहम्मद शाहबान, प्रधान अब्दुल अज़ीज़ समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सम्मेलन में शामिल हुए।

प्रदेश सचिव मुराद अली ने अपने संबोधन में कहा कि AIMIM संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा तथा दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के हक़ की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी। सम्मेलन में आलापुर विधानसभा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर सभी को मुबारकबाद दी गई।
कार्यकर्ता सम्मेलन ने यह साफ कर दिया कि आलापुर विधानसभा में AIMIM लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और आने वाले चुनावी समीकरणों में पार्टी अहम भूमिका निभाने को तैयार है।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!