WhatsApp Icon

बसखारी में ग्रीनलैंड चिल्ड्रेन एकेडमी का भव्य वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ग्रीनलैंड चिल्ड्रेन एकेडमी, बसखारी का वार्षिकोत्सव समारोह शनिवार की शाम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, नृत्य, गायन व नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा।


वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों में अनुशासन, देशभक्ति और सामाजिक संदेश झलकते रहे। बच्चों के आत्मविश्वास और मंच संचालन ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद लालजी वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा व कैलाश यादव, मुसाब अजीम, सैय्यद खलीक अशरफ, फैज़ान खान, दबीर अहमद एडवोकेट, इमरान खान, मोहसिन खान, सैय्यद आले मुस्तफा छोटे बाबू, राज खान, सरफ़राज़ अहमद आदि को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर असलम खान द्वारा शानदार ढंग से किया गया।
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच मिलता है तथा आपसी सौहार्द को भी बल मिलता है।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद क़ासिम ख़ान, निदेशक ज़ोहैब ख़ान तथा हाजी राशिद ख़ान सहित शिक्षकगण व बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!