WhatsApp Icon

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विकास खण्ड टाण्डा के हुसैनपुर, सुधाना स्थित मदरसा अरबिया मेराज-उल-उलूम में बाल पुरस्कार कार्यक्रम एवं समाज सुधार सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रोचक कथनों व संवादों के साथ कुरआन और हदीस के उर्दू व अंग्रेज़ी अनुवाद प्रस्तुत कर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

विशेष वक्ता के रूप में निज़ामाबाद से पधारे मौलाना शमीम हनफी ने धार्मिक और समकालीन शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं जाहिद जहानागंजवी ने नात-ए-नबी पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। कार्यक्रम का समापन मौलाना अब्दुल बारी प्रिंसिपल मदरसा कंजुल उलूम की दुआओं के साथ हुआ।

अन्य खबर

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

‘फर्जी शादी’ के नाम पर बेटियों का सौदा! तस्कर गैंग का पर्दाफाश, आधा दर्जन से अधिकारी गिरफ्तार

शारदा सहायक नहर में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.