अम्बेडकरनगर: पूर्व प्रधान के पुत्र द्वारा दलित किशोरी को मां के सामने जबरन उठा ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। हल्ला गोहर करते हुए पीड़िता की मां ने पीछा करते हुए घटना स्थल पर पहुंची जहाँ ग्रामीणों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किशोरी के पिता ने पुलिस को शिकायत करते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।
घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित पिता ने मालीपुर थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गुरुवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे मेरी पत्नी व पुत्री शौच के लिए खेत की तरफ जा रहे थे, इसी बीच गांव के ही पूर्व प्रधान का लड़का सन्नू अब्बास पुत्र आबिद अब्बास निवासी कादीपुर ने अपने दो अन्य साथियों सके साथ मिलकर मेरे पत्नी के सामने ही मेरी बेटी का मुख दबा कर जबरन गाड़ी पर बैठा लिया और लगभग 01 किलोमीटर आगे लिप्टिस के बाग में जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास कर करने लगे। इसी बीच हल्ला गौहर करते हुऐ लीप्ट्स के बगीचे में पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया लेकिन आरोपी धक्का देकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जब पूरे मामले की शिकायत करने उसके घर गए तो उसका बड़ा भाई आदिल अब्बास गलती को न मानते हुए गाली गलौज देते हुए भगा दिया। पीड़ित पिता के तहरीर पर मालीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मेरी करवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में जलालपुर क्षेत्र अधिकारी अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरी पर मुकदमा दर्ज का कार्रवाई शुरू की कर दी गई है आरोपी को बक्सा नहीं जाएगा।




