अम्बेडकरनगर: बेवाना थानाक्षेत्र के ग्राम संगिया नरायनपुर में हुए विनोद उपाध्याय की हत्या में फरार चल रहे पांचवे अभियुक्त दिलीप यादव पुत्र राजमणी यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलेंकि शनिवार की सुबह लगभग 06 बजे थाना बेवाना पर सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम संगिया नरायनपुर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की गई तो शव की पहचान 45 वर्षीय विनोद उपाध्याय पुत्र बाबूराम उपाध्याय निवासी उस्मापुर ताराखुर्द थाना मालीपुर के रूप में हुई प्रकरण के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 92/24 धारा 103(1) बीएनएस 2023 बनाम यशवन्त यादव पुत्र राजमणी यादव व सुनील यादव पुत्र राजमणी यादव निवासीगण बरामद लोहरा थाना महरुआ के रूप में पंजीकृत हुई थी। उक्त सम्बन्ध में बेवाना पुलिस टीम, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से घटना से सम्बन्धित में चार अभियुक्तों को मात्र 10 घन्टा के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था जबकि पांचवे युवक की तलाश जारी थी।
बेवाना पुलिस टीम द्वारा रविवार की शाम लगभग 8 बजे मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर फरार चल रहे अभियुक्त दिलीप यादव पुत्र राजमणी यादव निवासी बरामदपुर लोहरा थाना महरुआ को बेवाना कूर्चा रोड मोमीनपुर मोड़ थाना बेवाना से एक अदद पिस्टल 09 एमएम, एक अदद जिंदा कारतूस, एक बलेनो कार UP 32 MF 0960 के साथ गिरफ्तार कर लिया है।





