WhatsApp Icon

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Sharing Is Caring:
अम्बेडकरनगर: विश्व विख्यात दरगाह किछौछा शरीफ में पवित्र नीर शरीफ के किनारे स्थित दुकानों में बीती देर रात्रि भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरगाह शरीफ के मुख्य आस्ताना के पास स्थित प्रसिद्ध चूड़ी वाली गली में रात लगभग 2:30 बजे रहस्यमय परिस्थितियों में आग भड़क उठी। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते आसपास की कई दुकानें उसकी चपेट में आ गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय मय दलबल मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी, वहां वर्षों पुराना एक पेड़ भी मौजूद था, जिसमें आग लग गई और वह खबर लिखे जाने तक सुलगता रहा, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बना रहा।

इस अग्निकांड में हकीम इसहाक (हमदर्द), उस्मान, राम जियावन, मुमताज़, चुन्नू (चादर सिन्नी), जमील, वाजिद अली, मेराज (खिलौना), अशरफ अली, कासिम उर्फ लोकई (बिसाता), हसीब, सेराज और ताज मोहम्मद (चूड़ी) की दुकानें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं समाजसेवी सपा नेता फैज़ान खान ने पीड़ित दुकानदारों के लिए प्रशासन से त्वरित आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है।

इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे टच करें। 

इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें

अन्य खबर

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.