WhatsApp Icon

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारत की अग्रणी ऊर्जा कंपनी NTPC ने एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि अपने नाम की है। 11 फरवरी 2026 को जारी की गई TIME की Asia-Pacific’s Best Companies of 2026 सूची में एनटीपीसी को स्थान मिला है। यह प्रतिष्ठित रैंकिंग TIME द्वारा वैश्विक डेटा विश्लेषण संस्था Statista के सहयोग से तैयार की जाती है।


एशिया-प्रशांत क्षेत्र की शीर्ष कंपनियों की पहचान करने वाली इस रैंकिंग का मूल्यांकन तीन मुख्य मानकों—कर्मचारी संतुष्टि, वित्तीय प्रदर्शन तथा पर्यावरण, सामाजिक एवं प्रशासनिक पारदर्शिता (ESG)—के आधार पर किया जाता है। इन सभी क्षेत्रों में संतुलित और प्रभावशाली प्रदर्शन के चलते एनटीपीसी का इस सूची में शामिल होना उसकी संस्थागत मजबूती और दीर्घकालिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।
विश्व की अग्रणी ऊर्जा कंपनी बनने के लक्ष्य के साथ एनटीपीसी भारत की विकास यात्रा और ऊर्जा परिवर्तन को गति देने में अहम भूमिका निभा रही है। कंपनी नवाचार, परिचालन दक्षता और जिम्मेदार व्यावसायिक दृष्टिकोण के माध्यम से विश्वसनीय, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। एनटीपीसी का यह विश्वास कि ऊर्जा उत्पादन सामाजिक प्रगति और पर्यावरण संरक्षण से अभिन्न रूप से जुड़ा है, उसके प्रत्येक कार्य में परिलक्षित होता है।
यह वैश्विक मान्यता एनटीपीसी की उत्कृष्टता की सतत खोज और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसकी सशक्त होती उपस्थिति का प्रमाण है। साथ ही यह पूरे एनटीपीसी परिवार के सामूहिक परिश्रम, समर्पण और सकारात्मक कार्य संस्कृति का उत्सव भी है।
इस सम्मान के माध्यम से एनटीपीसी के मानव-केंद्रित “People before PLF (Plant Load Factor)” दर्शन को भी वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है। कंपनी ने मानव संसाधन विकास में निरंतर सुधार करते हुए एक ऐसा कार्य वातावरण विकसित किया है जो समावेशी, संवेदनशील और सीखने के अवसरों से भरपूर है। कर्मचारी कल्याण, सहभागिता और प्रगतिशील नीतियों को संगठनात्मक लक्ष्यों से जोड़कर एनटीपीसी ने स्वयं को एक Preferred Employer के रूप में स्थापित किया है।
इस उपलब्धि पर NTPC Tanda के कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे एनटीपीसी परिवार के समर्पण, टीमवर्क और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का प्रतिफल है। उन्होंने कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का आह्वान किया।

अन्य खबर

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.