WhatsApp Icon

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हज यात्रा 2026 पर जाने वाले यात्रियों के लिए जनपद का दूसरा टीकाकरण एवं प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को मदरसा मंज़रे हक, टाण्डा में सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। शिविर में स्वास्थ्य सुरक्षा व हज प्रशिक्षण को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे उत्तर प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य सैय्यद मोहम्मद असलम मियां शाबरी (हजरत जी) ने मदरसा प्रबन्धक हाजी अशफाक अंसारी व सेक्रेटरी हाजी शमीम अख्तर द्वारा हज यात्रियों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में कुल 114 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया, जिसमें 58 पुरुष एवं 56 महिलाएं शामिल रहीं। शिविर में हज यात्रियों को आवश्यक स्वास्थ्य सावधानियों व यात्रा संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर मदरसा मंज़रे हक के सरपरस्त हाजी सरवर अंसारी, हाजी इरशाद, हाजी अंसार, मुसाब अज़ीम, अयाज अहमद नन्हे, मो. शकील टाइगर, जमाल अफजल, हाजी जमाल अख्तर, गुफरान अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डा. रिचा पटेल, डा. सरवत सबीह, डा. सईद अख्तर, फार्मासिस्ट राममणि वर्मा व साहब अली, कृष्णमोहन जायसवाल, गौरव द्विवेदी, श्रीमती चांदनी जिया, श्रीमती संगीता यादव, रेशमा सिद्दीका, जगदीश व मिथुन ने सेवाएं प्रदान कीं। वहीं ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मो. इसराइल व ब्लॉक प्रतिरक्षण अधिकारी एन. पी. राव की भूमिका भी सराहनीय रही।
शिविर में हज ट्रेनर डॉ. यूनुस के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष कुल 192 हज यात्रियों का टीकाकरण होना है, इस कार्यक्रम की वीडियो देखने के लिए इसे टच करें। टाण्डा शिविर से पूर्व 14 फरवरी को जलालपुर में पहला टीकाकरण एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था जहां 73 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया था।

अन्य खबर

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.