WhatsApp Icon

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगामी हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की ट्रेनिंग और टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को प्रातः 10 बजे से टाण्डा नगर में स्थित मदरसा मंज़रे हक में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हज यात्रियों को आवश्यक प्रशिक्षण के साथ टीकाकरण व वैक्सीन पिलाई जाएगी।


मदरसा मंज़रे हक के प्रबंधक हाजी अशफाक अहमद अंसारी और सेक्रेटरी हाजी शमीम अख्तर अंसारी ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मदरसे में विशाल शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दौरान कुल 119 हज यात्रियों को टीकाकरण व वैक्सीन दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इससे पहले 14 फरवरी को जलालपुर में संचालित मदरसा करामतिया में प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर लगाया गया था, जिसमें 73 हज यात्रियों का टीकाकरण हुआ था। इनमें 44 पुरुष और 29 महिलाएं शामिल थीं।
हज ट्रेनर डॉ. मोहम्मद यूनुस ने जानकारी दी कि इस वर्ष कुल 192 हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया जाना है, जिनमें 106 पुरुष और 86 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार, 17 फरवरी को शेष 119 यात्रियों (62 पुरुष और 57 महिलाएं) को मदरसा मंज़रे हक टाण्डा में टीकाकरण के साथ-साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा।
डॉ. यूनुस ने कहा कि हज यात्रा से पूर्व प्रशिक्षण लेने से हज के सभी अरकान को सही ढंग से पूरा करने में आसानी होती है और यात्रियों को पूरी यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिलता है।

अन्य खबर

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

घाघरा में कूदा मूक-बधिर युवक, घंटों बाद भी नहीं लगा सुराग —सर्च ऑपरेशन जारी

अंकित तिवारी केस पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, प्रतिनिधि मंडल ने दी चेतावनी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.