अम्बेडकर नगर जनपद के थाना बेवाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम संगिया नरायनपुर में हत्या की घटना का मात्र चन्द घण्टों में ही सफल अनावरण करते हुए कुल 04 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध पिस्टल व वाहन तथा एक अदद चापड़ के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना के बारे में उल्लेखनीय है कि शनिवार की सुबह लगभग 06 बजे थाना बेवाना पर सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम संगिया नरायनपुर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की गई तो शव की पहचान 45 वर्षीय विनोद उपाध्याय पुत्र बाबूराम उपाध्याय निवासी उस्मापुर ताराखुर्द थाना मालीपुर के रूप में हुई। प्रकरण के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 92/24 धारा 103(1) बीएनएस बनाम यशवन्त यादव पुत्र राजमन यादव व सुनील यादव पुत्र राजमन यादव निवासीगण बरामद लोहरा थाना महरुआ पंजीकृत किया गया।
घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा तत्काल टीम गठित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना उपरोक्त में अभियुक्त सुनील यादव पुत्र राजमन यादव निवासी बरामदपुर लोहरा थाना महरुआ, अनूप यादव उर्फ राम अनुज यादव पुत्र सरजूराम यादव निवासी होरिलपुर थाना बेवाना, रवि यादव पुत्र स्व. रामकिशुन यादव निवासी सोनगांव कोतवाली अकबरपुर व यशवन्त यादव पुत्र राजमन यादव निवासी बरामदपुर लोहरा थाना महरुआ को मुखबिर की सूचना पर रसूलपुर दियरा अण्डरपास से लखनऊ जाने वाली सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया गया कि मृतक विनोद उपाध्याय उपरोक्त द्वारा अभियुक्त सुनील यादव से ब्याज के (कई लाख रुपये) पैसे का लेनदेन था जिससे मृतक बार-बार हर जगह पैसे मांगता था तथा बेइज्जत करता था, कभी-कभी घर पर भी आकर बेइज्जत करता था तथा कल बीती रात मृतक द्वारा अभियुक्त सुनील यादव उपरोक्त को फोन करके कहा कि मैं नपैसे लेने आ रहा हूँ, घर पर मिलना। जिससे अभियुक्त सुनील यादव द्वारा अपने दोस्त अनूप यादव व रवि यादव व भाई यशवन्त तथा दिलीप यादव के साथ मिलकर घटना में प्रयुक्त वाहन से थाना बेवाना ग्राम संगिया नरायनपुर के पास मृतक विनोद उपाध्याय उपरोक्त को गोली मारकर तथा चापड़ मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दिलीप यादव पुत्र राजमन यादव निवासी बरामदपुर लोहरा थाना महरुआ की गिरफ्तारी का प्रयास कोय जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद 32 एमएम की अवैध पिस्टल (घटना में प्रयुक्त), एक अदद जिन्दा कारतूस 32 एमएम, घटना में प्रयुक्त वाहन (चार पहिया) वघटना में प्रयुक्त एक अदद चापड़ (अनूप यादव के पास से) बरामद किया गया है।
हत्या की घटना को मात्र चन्द घंटा में पर्दाफाश करने में मालीपुर थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मय पुलिस टीम थाना मालीपुर, प्रभारी स्वाट टीम एसआई अजय प्रताप मय टीम, प्रभारी सर्विलांस एसआई राजीव श्रीवास्तव मय टीम शामिल रहे।





