WhatsApp Icon

टाण्डा में निःशुल्क स्वास्थ्य व दांत परीक्षण तथा दवा वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा के बहुप्रसिद्ध स्वर्गीय रामचन्द्र गुप्ता (वैद्यजी) के चतुर्थ पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं दन्त चिकित्सा व दवा वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


टाण्डा चौक में स्थित कपूर गैस सर्विस के पास संचालित गुप्ता औषधालय पर बुधवार को एक निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण, दांत परीक्षण व दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रसिद्ध डेंटल सर्जन डॉक्टर डॉ० राघवेन्द्र गुप्ता द्वारा दांत से परेशान 53 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर दवाएं भी मुफ्त वितरित की गई। आधा दर्जन मरीजों का सफलतापूर्वक दांत भी निकाला गया। वहीं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉक्टर विवेक गुप्ता द्वारा 34 मरीजों का परीक्षण करते हुए उन्हें निःशुल्क दवाएं भेंट की गई।
बताते चलेंकि डॉक्टर राघवेन्द्र गुप्ता व डॉक्टर विवेक गुप्ता सगे भाई हैं और इनके पिता वैध जी के नाम से प्रसिद्घ स्वर्गीय रामचन्द्र गुप्ता के पुत्र हैं। स्व.श्री वैध जी की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित निःशुल्क शिविर में देर शाम तक भारी भीड़ मौजूद रही।

अन्य खबर

सदन में गूंजा सीएमओ के भ्रष्टाचार का मामला, सरकार पर उठे तीखे सवाल

बसखारी प्रसूता मौत कांड में सीएमओ की भूमिका पर सवाल: फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क, दो गिरफ़्तार व कई रडार पर

धर्म छिपाकर नाबालिग को भगाने का सनस! पुलिस ने आरोपी को दबोचा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.