WhatsApp Icon

धर्म छिपाकर नाबालिग को भगाने का सनस! पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर मालीपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता की मां के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर नई बाजार निवासी 42 वर्षीय अरमान पुत्र रिजवान रिश्तेदारी के बहाने धमरूवा बाजार आता-जाता था। आरोप है कि युवक ने अपना धर्म छिपाकर किशोरी से संपर्क बढ़ाया और एक दिन पूर्व उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।

पुलिस ने मां की लिखित शिकायत पर आरोपी के खिलाफ POCSO, धर्मांतरण समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी किशोरी को लखनऊ में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी के पास लेकर मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके से आरोपी व किशोरी को हिरासत में लिया और थाने लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, वहीं किशोरी को परिजनों की मांग पर उनके सुपुर्द कर दिया गया।

इस संबंध में मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। मामले की विवेचना जारी है।

अन्य खबर

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

‘फर्जी शादी’ के नाम पर बेटियों का सौदा! तस्कर गैंग का पर्दाफाश, आधा दर्जन से अधिकारी गिरफ्तार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.