WhatsApp Icon

महाशिवरात्रि, रमजान व होली पर प्रशासन सख्त अलर्ट, डीएम एसपी बधाई के साथ दी चेतवानी

Sharing Is Caring:

शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, अफवाह फैलाने वालों को नहीं मिलेगी राहत

अम्बेडकरनगर: महाशिवरात्रि, पवित्र रमजान माह एवं होली पर्व को लेकर जनपद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में अहम पीस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न समितियों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अराजकता फैलाने, अफवाह उड़ाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक व उकसाने वाली सूचनाओं से सावधान रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर है और कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जनपदवासियों से प्रशासन का सहयोग कर शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।बैठक में विभिन्न समितियों द्वारा उठाई गई समस्याओं व सुझावों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्गों की निगरानी और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही प्रमुख मंदिरों के प्रवेश मार्गों पर फिसलन रोकने, घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान थानेवार एवं तहसीलवार तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों व उप जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अंत में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को महाशिवरात्रि, रमजान एवं होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, परियोजना निदेशक डीआरडीए, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व पश्चिमी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अकबरपुर सहित सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अन्य खबर

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

‘फर्जी शादी’ के नाम पर बेटियों का सौदा! तस्कर गैंग का पर्दाफाश, आधा दर्जन से अधिकारी गिरफ्तार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.