WhatsApp Icon

महाशिवरात्रि से पहले टाण्डा नगर पालिका का सख़्त एक्शन, अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र, हड़कम्प

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महाशिवरात्रि पर्व से ठीक पहले नगर को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से टाण्डा नगर पालिका ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक शुरू हुई कार्रवाई से नगर में हड़कंप मच गया। ज़ुबैर चौराहा से चौक की दिशा में चले बुलडोज़र ने अवैध कब्ज़ों पर सीधी चोट की, जिससे दुकानदारों में हड़कम्प मच गया और दहशत का माहौल देखा गया।नगर पालिका की टीम ने सड़क और नालियों पर फैलाए गए अस्थायी निर्माण, टीन-शेड, ठेले-खोमचे और आगे बढ़ाई गई दुकानों को हटाया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम रहे और पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान को अंजाम दिया गया।इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान भीड़-भाड़ और आवागमन में बाधा न हो, इसके लिए अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अभियान की रफ्तार देख दुकानदारों में अफरा-तफरी रही। कई लोग सामान समेटते नज़र आए, तो कुछ ने विरोध की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने सख़्ती से कार्रवाई जारी रखी। नगर पालिका का कहना है कि पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे, इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, इसलिए मजबूरन बुलडोज़र चलाना पड़ा। इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।अधिकारियों ने दो टूक कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और महाशिवरात्रि से पहले पूरे मुख्य बाज़ार और संपर्क मार्गों को अतिक्रमण-मुक्त किया जाएगा। चेतावनी दी गई है कि दोबारा अवैध कब्ज़ा करने वालों पर जुर्माना और जब्ती जैसी कड़ी कार्रवाई होगी।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!