अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश भर्ती परीक्षा जनपद के 39 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यबस्था के बीच दो पाली की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई जबकि रविवार को पुनः दो पालियों में परीक्षा होगी। जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान सहित पूरा प्रशासनिक व पुलिस अमला सड़कों पर नज़र आया।
जनपद के 39 केंद्रों पर हो रही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस कप्तान व एडिशनल एसपी सहित 04 सीओ, 20 इंस्पेक्टर, 102 सब इंस्पेक्टर, 44 हेड कांस्टेबल, 142 कांस्टेबल व 54 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित कर प्रत्येक बिंदुओं पर तीसरी आंख से निगरानी की जा रही है। अकबरपुर सर्किल में सर्वाधिक 23 व टाण्डा सर्किल में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जबकि जलालपुर सर्किल में 02 व भीटी सर्किल में 04 स्थान पर परीक्षाएं हो रही है। एक हज़ार से अधिक वाला कोई केंद्र नहीं है जबकि 500 से अधिक वाला 15 व 500 से कम वाला 24 केंद्र बनाया गया है। दो पालियों में दो दिनों तक होने वाली परीक्षा के प्रत्येक पाली में 20736 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा दे रहे हैं। रविवार को पुनः 39 केंद्रों पर परीक्षाएं होगी।कड़ी सुरक्षा के बीच दो पाली की सम्पन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा





