WhatsApp Icon

टांडा नगर पालिका परिषद ने नियुक्त किया विधिक अधिवक्ता, पालिका मामलों की पैरवी का जिम्मा सौंपा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पालिका परिषद टांडा ने अपने वादों एवं अन्य विधिक कार्यों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ता की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद कार्यालय से औपचारिक आदेश जारी किया गया है, जिसमें तहसील टांडा निवासी अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद एडवोकेट को पालिका के विधिक मामलों में अधिकृत किया गया है।

जारी पत्र के अनुसार नगर पालिका परिषद टांडा द्वारा विधिक सेवाएं प्रदान करने हेतु अवसर देने के संबंध में पूर्व में प्रस्तुत पत्र के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पालिका को आवश्यकता अनुसार जब भी विधिक सेवाओं की जरूरत होगी, संबंधित अधिवक्ता द्वारा न्यायालयों एवं अन्य विधिक मंचों पर पालिका की ओर से पैरवी की जाएगी।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र में अपेक्षा व्यक्त की गई है कि पालिका द्वारा विधिक सेवाओं की मांग किए जाने पर अधिवक्ता पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ सेवा प्रदान करेंगे। वहीं, इसकी प्रतिलिपि अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद टांडा को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

पालिका प्रशासन का मानना है कि अधिवक्ता की नियुक्ति से नगर पालिका से जुड़े वादों की सुनवाई में मजबूती आएगी और न्यायालयों में परिषद का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा।

अन्य खबर

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

error: Content is protected !!