WhatsApp Icon

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर के ज़ुबैर चौराहा के निकट स्थित हयात कॉम्प्लेक्स में मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन की नई दुकान का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया। दुकान संचालक सईद अहमद के पिता रईस अहमद ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर शहर के कई नामचीन लोग, व्यवसायी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नई पहल की सराहना करते हुए इसे टाण्डा के लिए उपयोगी बताया।

दुकान के संचालक सईद अहमद ने बताया कि यहां मकानों और दुकानों के इंटीरियर से जुड़ा हर कार्य मुनासिब और किफायती दरों पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब लोगों को अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि डिजाइन से लेकर फाइनल फिनिशिंग तक का सारा काम एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेगा।

सईद अहमद ने यह भी बताया कि ग्राहकों को आधुनिक थ्री-डी डिजाइन की सुविधा दी जाएगी, जिससे वे काम शुरू होने से पहले ही अपने घर या दुकान का पूरा लुक देख सकेंगे। इससे ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार बेहतर निर्णय ले सकेंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथियों ने कहा कि मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन की शुरुआत से टाण्डा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक, आकर्षक और किफायती इंटीरियर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। उक्त मौके पर मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी, सपा नगर अध्यक्ष सैय्यद कसीम अशरफ, सपा जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, डॉक्टर अबु अफ़ज़ल अंसारी, पूर्व विधायक पुत्र मुसाब अज़ीम, मो.अकमल जुगनू, लार्ड बुद्धा स्कूल प्रबन्धक नवीन वर्मा, डॉक्टर आतिफ़ अंसारी, शकील अहमद टाइगर, फ़िरोज़ अहमद, हाजी कैफुलवला, मुशीर आलम अंसारी, अशरफ लाल बाल, मो.जिया, मो.अमजद आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

‘फर्जी शादी’ के नाम पर बेटियों का सौदा! तस्कर गैंग का पर्दाफाश, आधा दर्जन से अधिकारी गिरफ्तार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.