WhatsApp Icon

संगठन और समाज हित में हमारा कार्य व्यवहार और आचरण अच्छा होना चाहिए : त्रियम्बक तिवारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सांगठनिक और जनहित के कार्यों की दृष्टि से भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में भाजपा जिला पदाधिकारी, अभियान जिला संयोजक, मण्डल अध्यक्ष/प्रवासी, मोर्चा जिलाध्यक्ष/महामंत्रियों के साथ बैठक सम्पन्न हुआ।बैठक के बाद पद्मश्री पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह के चित्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किया गया।


बैठक में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं से सांगठनिक चर्चा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि संगठन और समाज हित में हमारा कार्य व्यवहार और आचरण अच्छा होना चाहिए। कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मूल उद्देश्य निचले स्तर तक जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और जिस पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ अभी तक नहीं प्राप्त हो पाया है उन्हें संकल्प यात्रा के ही स्थान पर पंजीकरण कराए जाने का है।अभियानों की चर्चा करते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है जिसे देख कर हमें अपने संगाठनिक ढांचे को बूथ,शक्ति केंद्र और मण्डल तक सुव्यवस्थित ढंग से सही कर लेना चाहिए।कहा कि मोदी जी के गारंटी की विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव गांव पहुंच रही है।सरकारी योजनाओं के वंचित पात्र परिवारों को लाभ दिलाने का कार्य करें।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पी एम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 प्रकार की योजना संचालित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहित की योजनाओं और भाजपा संगठन के मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ताओं के बल पर लाखों मतों से अंबेडकर नगर से भाजपा प्रत्याशी विजय प्राप्त कर संसद में प्रतिनिधित्व करेगा।उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को आराध्य देव श्री राम चंद्र जी के जन्म स्थली पर राम लला के विराज मान होने पर जनपद के प्रत्येक सनातनी परिवारों के घरों पर दीप महोत्सव और सभी 315 शक्ति केंद्रों के मठ मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। उन्होंने पूर्व मुख्य मंत्री कल्याण सिंह के जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उनकी जनहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,डाक्टर रजनीश सिंह, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया,बाबा राम शब्द यादव, दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री संजय सिंह,चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय,सुनील पासवान,इंद्रेश निषाद,दिनेश पाण्डेय,डाक्टर संतोष सिंह,विकास तिवारी,आदित्य शुक्ल, आनंद श्रीवास्तव,अमित गिरी,प्रत्यूष त्रिपाठी,विकास मोदनवाल,वीरेंद्र वर्मा,धीरेंद्र प्रताप सिंह,संतोष सिंह,अभिमन्यु अग्रहरि,सुनीता चौहान आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

हज 2026: आज़मीन-ए-हज के टीकाकरण व प्रशिक्षण की तिथियां घोषित, समय से पहुंचना अनिवार्य

स्कूल में बीमार पड़ा यूकेजी छात्र, इलाज व सूचना न मिलने से मौत, आक्रोश

🏆 न्यू ताज कप 2026 का धमाकेदार समापन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.