WhatsApp Icon

अफवाहों पर लगाम: जिले में गैस-डीजल-पेट्रोल भरपूर, बिना घबराहट करें एप्प से बुकिंग—डीएसओ की कड़ी चेतावनी

Sharing Is Caring:

गैस गोदाम व डिलेवरी वाहन पर भीड़ कदापि ना लगाएं बल्कि एप्प से रियाल टाइम सूचना प्राप्त करें – एस.के पांडेय

अम्बेडकरनगर: एलपीजी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी शिवकांत पांडेय ने साफ किया है कि जनपद में गैस, डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। 8 अप्रैल बुधवार को जिले में 11,606 एलपीजी सिलेंडर, 2155 किलोलीटर डीजल और 1765 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है। इसके अलावा गैस एजेंसियों पर 650 छोटू (कमर्शियल) सिलेंडर भी मौजूद हैं।


श्री पांडेय ने बताया कि प्रवासी श्रमिक, छोटे दुकानदार और रेहड़ी-पटरी वाले जरूरत के अनुसार अपनी आईडी दिखाकर संबंधित गैस एजेंसी से छोटू कमर्शियल सिलेंडर ले सकते हैं। मार्च 2026 में बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं के पुराने डीएसी नंबर नए वित्तीय वर्ष शुरू होने के कारण निष्क्रिय हो गए थे, जिन्हें कंपनियां दोबारा सक्रिय कर रही हैं। नया डीएसी मिलने के बाद एजेंसियां उपभोक्ताओं से संपर्क कर होम डिलीवरी के जरिए 7 दिन के भीतर गैस पहुंचा रही हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि उपभोक्ता गैस एजेंसी या गोदाम पर भीड़ न लगाएं। सभी जानकारी मोबाइल ऐप से प्राप्त की जा सकती है। आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर बुकिंग स्टेटस, डिलीवरी स्टेटस और रिफिल हिस्ट्री देखी जा सकती है। मिस्ड कॉल, व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऐप सर्विस से भी रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी एजेंसी ने नियमों के विरुद्ध वितरण किया तो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, पर्याप्त आपूर्ति है और नियमानुसार सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!