WhatsApp Icon

अंबेडकरनगर में खाकी को झकझोर देने वाली घटना, दो दिन पहले छुट्टी से लौटे आरक्षी का कमरे में मिला शव

Sharing Is Caring:
अम्बेडकरनगर। शुक्रवार को पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। पुलिस लाइन में तैनात 2018 बैच के आरक्षी संदीप कुमार का शव किराए के मकान स्थित कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मूल रूप से मऊ जनपद के रहने वाले संदीप कुमार दो दिन पहले ही अवकाश से लौटकर ड्यूटी पर वापस आए थे। छुट्टी से लौटने के महज दो दिन बाद उनकी मौत की खबर से साथी पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तेजवीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। हालांकि घटना की वास्तविक वजह जानने के लिए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरक्षी की अचानक मौत से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

अन्य खबर

हंसवर पुलिस का बड़ा एक्शन! 715 ग्राम स्मैक-हेरोइन के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, पांच-पांच मुकदमों का आपराधिक इतिहास

टाण्डा: शहीदों की याद में आज सजेगी मुशायरे और कवि सम्मेलन की महफिल, देर रात्रि तक चलेगा भव्य कार्यक्रम

बिजली उपभोक्ताओं के लिए विभाग का बड़ा फैसला! अब मिलेगी ऐसी सुविधा, जिसकी शायद नहीं थी उम्मीद!

error: Content is protected !!