WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर मौहरिया में शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब आजमगढ़ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की ओर पलट गई। गनीमत रही कि बस खाई में पूरी तरह नहीं पलटी और बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कई यात्रियों के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मार्ग से प्रतिदिन दिल्ली के लिए दर्जनों बसों का आवागमन होता है। ऐसे में बस के अनियंत्रित होकर खाई की ओर जाने की घटना ने सड़क सुरक्षा और बसों की रफ्तार को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अन्य खबर

Ästhetische Zahnmedizin mit the-ninlays.com.de für ein strahlendes Lächeln und bleibende Werte

Ästhetische Zahnmedizin mit the-ninlays.com.de für ein strahlendes Lächeln und bleibende Werte

Spannende Gewinnchancen erwarten Spieler bei https://thewingaga-casinos.com.de mit attraktiven Bonusangeboten

गूगल पर Soochna News की बहुत सारी कॉपी वेबसाइट बन गई है तो आप ध्यान से Google पर SoochnaNews.in सर्च और SoochnaNews.in की इसी वेबसाइट को ओपन करें |

error: Content is protected !!