WhatsApp Icon

सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले एडिशनल एसपी का ट्रांसफर, डॉ. तेजवीर सिंह बने नए अपर पुलिस अधीक्षक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस महकमे में हुए फेरबदल के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्याम देव का तबादला कर उन्हें उपसेना नायक, 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह डॉ. तेजवीर सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अंबेडकरनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जनपद में तैनाती के दौरान श्याम देव ने अपने सरल स्वभाव, सहज उपलब्धता और सामाजिक सक्रियता से आमजन के बीच अलग पहचान बनाई। लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनना और मौके पर पहुंचकर समाधान करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा। यही कारण रहा कि वे “जनता के अफसर” के रूप में जाने जाने लगे।उनके ट्रांसफर की खबर सामने आते ही पुलिस विभाग के साथ-साथ आम लोगों में भी भावुक माहौल देखने को मिला। कई लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।वहीं नए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के रूप में डॉ. तेजवीर सिंह के आगमन से जनपद की कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों व आमजन ने उनका स्वागत करते हुए सहयोग का भरोसा दिया है।

अन्य खबर

मानवता की मिसाल बना गाज़ी फाउंडेशन, 8वें स्थापना दिवस पर यात्रियों को बांटे फल और शीतल जल

तालाब विवाद से उठी चिता, अब कानून व्यवस्था पर सियासत की आग: मोहनलाल हत्याकांड पर कांग्रेस का हमला

लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सज़ा पाई… खान मुबारक की मौत के बाद भी परिवार पर कानून का शिकंजा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.