WhatsApp Icon

अमृत योजना की खुदाई से छलनी टाण्डा: सड़कों में गड्ढों पर भड़कीं चेयरमैन शबाना नाज़, 14 अप्रैल से पहले भराई का अल्टीमेटम—वरना बड़े हादसे की आशंका

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पालिका टाण्डा में संचालित अमृत योजना फेज-2 के तहत डाली जा रही पेयजल पाइपलाइन ने शहर की सड़कों की हालत बद से बदतर कर दी है। जगह-जगह खुदाई के बाद सड़कों को खुला छोड़ दिया गया है, जिससे पूरे नगर में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृत योजना फेज-2 के अंतर्गत नगर क्षेत्र में नई पेयजल व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिसमें 57 करोड़ों से अधिक की लागत से लगभग 130 किमी नई पाइपलाइन का नेटवर्क, ट्यूबवेल व ओवर हेड टैंक के साथ जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाने का कार्य प्रगति और है लेकिन पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत न होने से जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी को लेकर नगर पालिका चेयरमैन शबाना नाज़ ने जलनिगम के एई के साथ अत्यंत खराब सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधूरी भराई और खस्ताहाल सड़कों पर तीखी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल गड्ढे भरकर सड़कें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।चेयरमैन ने चेतावनी दी कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर टाण्डा नगर में भव्य झांकी व जुलूस निकलेगा। यदि इससे पहले सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हुईं तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों को खुला छोड़ देना गंभीर लापरवाही है और जिम्मेदारों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। नगर के कई वार्डों में हालात यह हैं कि सड़कें उखड़ चुकी हैं, कहीं मिट्टी के ढेर हैं तो कहीं गहरे गड्ढे बने हुए हैं। वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों को रोजाना जोखिम उठाकर निकलना पड़ रहा है। दुकानदारों ने भी व्यापार प्रभावित होने की शिकायत की है। चेयरमैन शबाना नाज़ ने जलनिगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि अमृत योजना फेज-2 के तहत जहां-जहां पाइपलाइन कार्य पूरा हो चुका है, वहां प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सड़क मरम्मत कराई जाए, ताकि अंबेडकर जयंती से पहले नगर की सड़कें सुरक्षित और सुगम हो सकें।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!