WhatsApp Icon

खबर का असर: ट्रेन से गिर कर मृत्यु हुए अज्ञात युवक की शिवम के रूप में हुई पहचान, शव बहराइच ले गए परिजन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मालीपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए अज्ञात युवक की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में अब पहचान हो गई है। मृतक की पहचान शिवम (देवेश तिवारी) पुत्र प्रमोद तिवारी, निवासी ग्राम मुड़ेरवा उधना सरहदी, थाना-विशेश्वरगंज, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां औपचारिकता पूरी किया और पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ बहराइच ले गए।


बताया गया कि 03 मार्च को मालीपुर रेलवे स्टेशन के पास युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर-5 पर उसका इलाज चल रहा था। चिकित्सकों के अनुसार युवक गहरे कोमा में था और लगातार हालत नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के पास से जौनपुर से अयोध्या का रेल टिकट बरामद हुआ था, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में सूचना प्रसारित होने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
परिजनों के अनुसार शिवम 03 अप्रैल को काम के सिलसिले में घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था। काफी तलाश के बाद उन्हें जानकारी मिली, जिसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक हीरो मोटर साइकिल एजेन्सी मण्डी अहमद खा, मर्जापुर रोड, जौनपुर पर फोन ऐप के द्वारा खाना बनाने के लिए आया था और एजेन्सी लोगो का कहना है कि वह 03 अप्रैल को अपने घर गया। लेकिन मालीपुर के पास हादसा हो गया।
बहरहाल ट्रेन से गोरकर कोमा में होने के बाद मौत की नींद सो चुके अज्ञात युवक की पहचान हो गई, जिसके बाद अम्बेडकरनगर पहुंचे परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम करा कर बॉडी अपने साथ ले कर गए।

अन्य खबर

उम्मीद पोर्टल पर रिजेक्ट वक्फ संपत्तियों का डाटा 8 जून तक करें अपडेट : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

आवारा कुत्तों का आतंक: 6 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, 20 टांके लगाकर बचाने की जंग

सड़क किनारे तड़पता रहा युवक, मदद पहुंची तो जा चुकी थी जान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.