WhatsApp Icon

टांडा-अकबरपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन महिलाएं सहित कई घायल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सोमवार रात्रि में टांडा – अकबरपुर मुख्य मार्ग पर दो चार पहिया वाहनों की आमने सामने टक्कर में कई लोगों के घायल की सूचना है। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एम्बुलेंस के सहारे जिला अस्पताल भेजा गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा-अकबरपुर मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के खेतलपुर रामपुर गाँव के निकट अकबरपुर की तरफ से आ रही XUV300 नंबर UP 44 BJ 0409 व टांडा की तरफ से जा रही स्विफ्ट डिजायर नंबर UP 80 CQ 0672 में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। उक्त टक्कर में दोनों। वाहनों के सामने का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा वाहन में बैठी 03 महिलाओं व बच्चे सहित कई लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों में लगभग एक दर्जन लोग सवार थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से एम्बुलेंस के सहारे सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज गया जहां एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को अलग कर किनारे किया। समाचार लिखे जाने तक घायलों के सम्वन्ध में अधिक जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है।

अन्य खबर

भूमि विवाद में 151 का डंडा, विद्यालय में मौजूद शिक्षक पर भी हुई कार्रवाई से भड़का मामला

सब्ज़ी मंडी हटाने पर सियासत गरम: सदर विधायक ने CM को लिखा पत्र, पुलिसिया दबाव का आरोप

भट्ठे की चिंगारी से भड़की आग, सरसों के भूसे ने पकड़ी लपट—गेहूं की फसल बचाने दौड़े किसान, मचा हड़कंप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.