WhatsApp Icon

सब्ज़ी मंडी हटाने पर सियासत गरम: सदर विधायक ने CM को लिखा पत्र, पुलिसिया दबाव का आरोप

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद मुख्यालय पर शाहजादपुर की पुरानी सब्ज़ी मंडी को हटाने की कार्रवाई पर सियासी पारा चढ़ गया है। 281 विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर के विधायक राम अचल राजभर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मंडी हटाने की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है और पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर फुटकर सब्ज़ी विक्रेताओं को हटाने का आरोप लगाया है।

पत्र में कहा गया है कि शाहजादपुर पुरानी सब्ज़ी मंडी वर्षों से संचालित हो रही है और यहां बड़ी संख्या में फुटकर विक्रेता रोज़ी-रोटी चला रहे हैं। आरोप है कि प्रशासन द्वारा अचानक मंडी को हटाकर दूरस्थ स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है, जहां आने-जाने की समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे न सिर्फ़ विक्रेताओं बल्कि ग्राहकों को भी भारी दिक्कत होगी।

विधायक ने यह भी लिखा कि मंडी हटाने के विरोध पर पुलिस द्वारा विक्रेताओं को डराने-धमकाने और मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी जा रही है। इससे छोटे व्यापारियों में दहशत का माहौल है और उनकी आजीविका पर सीधा संकट खड़ा हो गया है।
अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर ने मुख्यमंत्री से पुरानी शाहजादपुर सब्ज़ी मंडी को यथावत रखा जाने की मांग किया है और कहा ह है कि फुटकर विक्रेताओं को जबरन न हटाया जाए तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को निर्देश दिए जाएं।
इस पत्र के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन की कार्रवाई पर रोक लगेगी या फिर मंडी हटाने को लेकर टकराव और बढ़ेगा। छोटे दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर मंडराते संकट ने पूरे मामले को सियासी रंग दे दिया है।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!