WhatsApp Icon

टीडीटी स्कूल में कम्प्यूटर शिक्षा के शुभारम्भ से नौनिहालों को मिलेगा बड़ा लाभ : आलम खान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के नैपुरा में संचालित प्रसिद्ध विद्यालय टीडीटी स्कूल में बुधवार से कम्प्यूटर शिक्षा शुरू कर दिया गया है।

सामाजिक संस्था हेल्प प्वाइंट एनजीओ के संस्थापक अध्यक्ष आलम खान द्वारा फीता काटकर विधिवत कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर प्रोफेसर शमशीर खान, गुलाम दस्तगीर अंसारी, काशिफ अंसारी, मो.अहमद, फैज़ान अहमद, साज़िद खान, सोनू ब्रांड आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि आलम खान द्वारा विद्यालय प्रबंन्धन कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी के युग में कम्प्यूटर शिक्षा का शुभारंभ होने से नौनिहालों को बड़ा लाभ मिलेगा। टीडीटी स्कूल की निगरानी कर रहे प्रोफ़ेसर शमशीर खान ने कहा कि नौनिहालों की बुनियाद मज़बूत करने के लिए हर सम्भव कार्य विद्यालय प्रबंन्धन कमेटी द्वारा किया जा रहा है। एआईएमआईएम नेता गुलाम दस्तगीर ने कहा कि टीडीटी स्कूल में उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी, दीनीयात के साथ साथ कंप्यूटर की भी शिक्षा शुरू करने से काफी खुशी हुई है।

अन्य खबर

महाशिवरात्रि, रमजान व होली पर प्रशासन सख्त अलर्ट, डीएम एसपी बधाई के साथ दी चेतवानी

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.