अम्बेडकरनगर: आगामी 25 मई को जनपद में लोकसभा का चुनाव होना है जिसके नामांकन की प्रक्रिया चल रही है और राजनीतिक पार्टियों व निर्दलीय प्रत्यशियों द्वारा नागरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की जहाँ अपील कर रहे हैं वहीं प्रशासन सहित सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी आम मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
टाण्डा नगर पालिका प्रशासन द्वारा भी विगत कई दिनों से लगातार नगरीय क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर आशीष सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथों में मतदातान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तख्तियां नज़र आई। उक्त रैली नगर पालिका कार्यालय से निकल कर स्टेट बैंक, महिला अस्पताल, ज़ुबैर चौराहा होते हुए कश्मिरिया होकर ईदगाह, अलीगंज, छज्जापुर, चौक होते हुए पुनः नगर पालिका पहुंची। मतदाता जजगरुक्त रैली में मुख्य रूप से ईओ डॉक्टर आशीष कुमार सिंह, समशाद जुबैर कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार गौरव, रामबाबू गुप्ता कार्यालय अधीक्षक निशांत पांडेय, अरशद जमाल नजूल लिपिक, नितेश मिश्रा कैशियर, अनिरुद्ध जल कल लिपिक एवम समस्त पालिका कर्मचारीगण मौजूद रहे।





