WhatsApp Icon

तेज़ रफ़्तार कार ने पल्सर सवार को रौंदा, मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर–बसखारी मार्ग पर रविवार रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा एकलव्य स्टेडियम के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।


हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय राकेश कुमार, निवासी नौतरिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।
दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार ने बताया कि रविवार रात अकबरपुर–बसखारी मार्ग पर एक अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। कार चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर कार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य खबर

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

‘फर्जी शादी’ के नाम पर बेटियों का सौदा! तस्कर गैंग का पर्दाफाश, आधा दर्जन से अधिकारी गिरफ्तार

शारदा सहायक नहर में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.