WhatsApp Icon

डीएम के निर्देश पर तमसा पुल पर रेलिंग जाली लगाने का काम शुरू, भगवा पताका फहरा कर वितरित किया मिठाई

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: बीते एक माह पूर्व जिला मुख्यालय पर आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी ने जिलाधिकारी से जलालपुर नगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली तमसा नदी को स्वच्छ रखने की मांग की थी। उन्होंने विशेष तौर पर तमसा पुल से कूड़ा-करकट फेंकने व लोगों द्वारा जाली पर चढ़कर नदी में कूदने की घटनाओं को रोकने के लिए पुल पर जाली लगाने की आवश्यकता बताई थी।


जिलाधिकारी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग को तमसा पुल के दोनों ओर 5-5 फुट ऊँची रेलिंग लगाने का आदेश दिया था। आदेश के क्रम में रविवार 07 जुलाई को लोक निर्माण विभाग ने रेलिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया। रेलिंग लगाने के कार्य के दौरान व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष आनंद जायसवाल और पूर्व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी ने लग रही रेलिंग पर भगवा पताका फहराते हुए मिठाई वितरित किया और प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर आनंद जायसवाल और शत्रुघ्न सोनी ने संयुक्त रूप से कहा कि रेलिंग लग जाने से राहगीरों द्वारा नदियों में कूड़ा-करकट फेंकने की घटनाओं पर रोक लगेगी तथा पुल पर चढ़कर नदी में कूदने जैसी घटनाओं पर भी नियंत्रण होगा।
कार्यक्रम में नगर पालिका सभासद आशीष सोनी, अनस सोनकर, राजकुमार सोनी, आदित्य गोयल, मोहन जायसवाल सहित दर्जनों सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

अन्य खबर

संरक्षित नीलगाय का अवैध शिकार, नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की जयंती, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

बुजुर्ग विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.