अम्बेडकरनगर: राजेसुल्तानपुर थानाक्षेत्र में ताबड़तोड़ लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह को जहांगीर गंज पुलिस ने गिरफ्तार अवैध तमंचा आदि सहित लूट का सामान बरामद कर लिया है।
अपराध व अपराधियों के ऊपर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के द्वारा चलाये जा रहे अभियान व लाल अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर रामबहादुर सिंह के निर्देशन में रविवार को थाना जहांगीरगंज पुलिस टीम द्वारा 27 वर्षीय शिवम महेश्वरी पुत्र विष्णु स्वरुप महेश्वरी निवासी F6/253 सुल्तानपुरी नई दिल्ली, मोहित कुमार पुत्र रामबहादुर निवासी परकौली थाना जहांगीरगंज, सूरज पुत्र श्रीकान्त निवासी परकौली थाना जहांगीरगंज, शनी पुत्र चन्द्रभान निवासी केदरुपुर थाना राजेसुल्तानपुर को मोहम्मदपुर तिराहे के पास खड़े होकर आपस में लूट की योजना बना रहे थे जिनको मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया एवं उनके पास से एक अदद तमंचा 0.315 बोर व दो अदद् जिन्दा कारतुस 315 बोर व एक अदद् खोखा कारतूस 315 बोर व एक अदद् चाकू लोहे का दो अदद् पंच लोहे का व छिने हुए दो अदद् मोबाईल फोन OPPO रंग सुनहरा व सेम संग सुनहरा रंग तथा एक अदद् पर्स रंग काला चमड़े व एक अदद् मोटरसाईकिल सुपर स्पलैण्डर लाल कलर यूपी 44 K 2001 को बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लाया है। उक्त मामले में थाना जहांगीर गंज थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 257/24 धारा 312, 313 BNS व धारा 3 व 4/25 एमवी एक्ट दर्ज कर लिया है।
बताते चलेंकि राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में देवरिया बाजार के पास सरजू नगर की ओर जाने वाली मार्ग पर शनिवार को चाकू व तमंचा दिखाकर दो मोबाइल की लूट किया गया था तथा कठमोरवा गांव जाने वाली रोड पर चाकू मारकर लूट की घटना का अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना राजेसुल्तानपुर में मुकदमा पंजीकृत है।



