WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का शक्ति प्रदर्शन कल, सैकड़ों बाइकों के काफिले से होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष असद सिद्दीकी की ओर से 12 अप्रैल रविवार को ग्राम भूलेपुर स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया अनवारूल उलूम के खाली प्रांगण में सम्मेलन आयोजित करने की अनुमति के लिए आवेदन दिया गया है। इस पर प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष हंसवर व क्षेत्राधिकारी टांडा से आख्या प्राप्त कर ली गई है और कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है।

बताया जा रहा है कि सम्मेलन में पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अयूब समेत कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। रविवार दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर सैकड़ों मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है, जिसे लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, इस सम्मेलन के जरिए पीस पार्टी जनाधार मजबूत करने और अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करने की रणनीति पर काम कर रही है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की संभावना जताई जा रही है, जिससे भूलेपुर और आसपास के क्षेत्रों में हलचल बढ़ गई है।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!