WhatsApp Icon

बीमारी पर भारी पड़ा सियासी गुस्सा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस से टकराव, सत्ता के खिलाफ नारेबाजी

Sharing Is Caring:

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुतला लेकर निकले, पुलिस से टकराव—सड़क पर बैठ कर किया विरोध

अम्बेडकरनगर: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर जिले में सियासी माहौल उबाल पर पहुंच गया। स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए मैदान में उतर गए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादा और दलित सम्मान पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेशव्यापी पुतला दहन कार्यक्रम के मद्देनजर सुबह से ही जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया और कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक लिया गया।
बताया गया कि खराब तबीयत के बावजूद कृष्ण कुमार यादव पुतला लेकर गाड़ी से निकले, लेकिन पुलिस ने तहसील तिराहे से पीछा करते हुए पटेलनगर तिराहे पर उन्हें रोक लिया। इसी दौरान पुतले को लेकर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी छीना-झपटी हुई, जिससे माहौल और गरमा गया।


मौके पर पहुंचे कार्यकर्ता—गुलाम रसूल “छोटू”, रेहान जैदी, कुलदीप उपाध्याय, दीपक मिश्र, राजेश प्रजापति, विश्वभान मिश्र “मस्सू”, राजीव गुप्ता, रामनरेश पाल, असगर अली, दीपक वर्मा, नंदकुमार गुप्ता “दद्दू”, जितेंद्र राव, अमित कुमार यादव “संजय”, हाजी सलीम, रविकांत गौड़ और मो. परवेज—सड़क पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है, जबकि कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!